स्वर्गीय कैप्टन सौरभ कालिया की याद है आपको जिसके मृत शरीर को आपके सैनिकों ने अंग-भंग कर भारत को दिया था, उसके क्रूर संहारकों के लिये क्या करेंगे आप?
आपके लिये पलक-पांवडे बिछा दिये गये हैं लेकिन कश्मीरी आतंकवादियों को अस्त्र-शस्त्र मुहैया कराना कब बन्द करेंगे?
हर मंच पर कश्मीर की आजादी का राग अलापना कब बन्द होगा और अलगाववादियों को हर प्रकार का समर्थन देना बन्द कब करेंगे?
हाफिज सईद समेत अनेकों आतंकवादी आपके यहां पनाह लिये हुये हैं, कब आप उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे?
