सरकार के निर्णय के अनुसार सभी वाहनों में अब हेडलाईट हमेशा ही ऑन रहेंगी. इन वाहनों में हेडलाइट को ऑफ करने का स्विच हटा दिया गया है. सरकार ने ये निर्णय भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर किया है. लेकिन क्या हर समय जलती रहने वाली ये हेडलाइट सामने से आने वाले वाहन चालक की नजर पर विजिबिल्टी पर बुरा प्रभाव नहीं डालेंगी. नये वाहनों में आने वाली हेडलाइट दिन में भी चकाचौध रोशनी देती हैं जिससे कई बार मैंने खुद नजरों में एकाएक चौंध महसूस की है. ये व्यवस्था उन जगहों के लिए तो सही हो सकती है जहाँ लगातार कुहरा पड़ता हो, लेकिन हमारे जैसे भौगोलिक क्षेत्र के लिए ये व्यवस्था उचित नहीं लगती.
सड़क दुर्घटनाओं के तीन मुख्य कारण हैं, पहला नाकाबिल चालक दूसरा वाहनों की खस्ता हालत तीसरा ओवरलोडिंग. नाकाबिल लोगों को लाइसेंस मिल जाता है, व्यवस्था कैसे काम करती है, सबको पता है. वही व्यवस्था वाहनों को फिटनेस देती है और उसी व्यवस्था में ओवरलोडिंग होती है. हमारे पास एर्रिंग ड्राइवर्स पर त्वरित कार्रवाई का कोई तरीका नहीं, वाहनों की हालत की सही रिपोर्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं और ओवरलोडिंग पर काबू पाने का कोई जरिया नहीं. और न ही सरकार इसे लेकर ज्यादा गंभीर नजर आती है.
इसलिये इस एक व्यवस्था से दुर्घटनाओं में कमी आएगी, एक सदेच्छा ही मानी जा सकती है. अच्छा ही लगेगा यदि यह व्यवस्था वाकई कामयाब होती है.